☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. National

अब AI बताएगा कहां करें निवेश, Jio Financial Services Limited ने लॉन्च किया ‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’

अब AI बताएगा कहां करें निवेश, Jio Financial Services Limited ने लॉन्च किया ‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): फाइनेंशियल ऐप्स की भीड़ और जटिल विकल्पों के बीच ग्राहकों को आसान और पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के उद्देश्य से Jio Finance Platform and Service Limited ने ‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’ लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह ऐप पारंपरिक प्रोडक्ट लिस्टिंग मॉडल से अलग एक इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह काम करेगा, जो Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क की मदद से यूजर्स को उनकी जरूरत के मुताबिक सुझाव देगा.

कंपनी के अनुसार यह ऐप ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ अप्रोच से अलग 15 AI एजेंट्स और करीब 70 डिसीजन-मेकिंग इंजिन्स के जरिए यूजर की प्रोफाइल, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करेगा. यदि कोई ग्राहक होम लोन, पर्सनल लोन, निवेश या बीमा कवर की तलाश में है, तो ऐप उसे सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो उसके लिए उपयुक्त हों.

प्लेटफॉर्म पर होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड सहित कई वित्तीय सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. चैट-बार में जरूरत टाइप करते ही संबंधित विकल्प सामने आ जाएंगे. साथ ही हर ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा.

आने वाले समय में ऐप में ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर जोड़े जाएंगे, जो खर्च, बचत और निवेश का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देंगे.

लॉन्च के अवसर पर हितेश सेठिया, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, Jio Financial Services Limited ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य वित्तीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है. ‘Finsider’ प्रोग्राम के जरिए यूजर्स को ऐप के विकास में भागीदारी का अवसर भी दिया जाएगा, ताकि फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके.

Published at: 27 Feb 2026 12:01 PM (IST)
Tags:JIOJIO financial servicesJio Financial Services Limited launched the all-new JioFinance appJioFinance appJioFinance app launchedJioFinance app launced todatAI investmentAI investment plan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.