टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिसे देखकर कभी हंसी आती है तो गुस्सा.ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला और खच्चर चालक के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है.वीडियो केदारनाथ यात्रा का बताया जा रहा है, जहां महिला खच्चर पर बैठी हुई नजर आती है और सामने खच्चर चालक खड़ा होता है.
तू जानता नहीं मैं कौन हूं
आपको बताएं कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है, हालांकि विवाद की असली वजह वीडियो में साफ नहीं दिखती क्योंकि क्लिप बीच से रिकॉर्ड की गई है.वीडियो में महिला गुस्से में खच्चर चालक से कहती हुई सुनाई देती है, ये तेरी गलती है, तेरे बाप का रोड है क्या, आराम से जगह मिलेगी तो? मुझे लग गया सिलेंडर… तू जानता नहीं मैं कौन हूं. एक कॉल पर तू अंदर हो जाएगा. अभी एक फोन कर दूंगी, अभी यहीं SP को बुला लूंगी.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो X ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान मामूली बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने पुलिस और बड़े सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो अधिकारियों को कॉल करने की बात तक कह दी.
खौल उठा लोगों का खून
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह मामला लगातार वायरल हो रहा है.लोग इस महिला पर काफी ज्यादा नाराज दिख रहे हैं लोगों का कहना है कि इस तरह किसी पर तेवर दिखाना अच्छी बात नहीं है.