✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Internship Innovation Scheme: जानिए कैसे जमीन से जुड़े होनहारों को तराशने की हो रही पहल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 4:31:41 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से एक ऐसी स्थिति से गुजर रही है, जहां पढ़ाई का बोझ तो बहुत है, लेकिन व्यावहारिक ज्ञान यानी स्किल डेवलपमेंट की कमी साफ दिखाई देती है. कई बार छात्रों को मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई में सालों लग जाते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें ऐसा कोई खास प्रशिक्षण नहीं मिल पाता, जिससे वे नौकरी या रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.आज स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में छात्र केवल किताबों तक सीमित ज्ञान लेकर कॉलेज से निकलते है. उनके पास डिग्री तो होती है, लेकिन काम करने का अनुभव और व्यावहारिक समझ नहीं होती. इसी वजह से कई युवाओं को नौकरी मिलने में कठिनाई होती है और डिग्रियां सिर्फ एक कागज का प्रमाण बनकर रह जाती है.

पढ़िये क्या है Internship Innovation Scheme

इसी को देखते हुए सरकार और विभिन्न संस्थानों ने इंटर्नशिप इनोवेशन स्कीम की शुरुआत की है.इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे प्रैक्टिकल अनुभव से जोड़ना है.जहां इस स्कीम के तहत छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों, कंपनियों और स्टार्टअप्स में काम करने का अवसर दिया जाता है.यहां वे वास्तविक कामकाज सीखते हैं, जैसे टीम के साथ काम करना, प्रोजेक्ट संभालना, नई तकनीक का उपयोग करना और समस्याओं का समाधान निकालना.इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो जाते है. कई छात्र इस अनुभव के आधार पर नौकरी पाने में सफल होते है, जबकि कुछ अपने स्टार्टअप की शुरुआत भी कर लेते है.

देश में बेरोजगारी की समस्या को कम क करना उद्देश्य

यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए बहुत उपयोगी है जो छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से आते है. कई बार ऐसे छात्रों के पास टैलेंट तो होता है, लेकिन सही अवसर और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता.इंटर्नशिप इनोवेशन स्कीम उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देती है, जहां वे अपने हुनर को निखार सकते हैं और बड़े स्तर पर सीख सकते है.इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण यह भी है कि देश में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके. जब युवा काम का अनुभव लेकर बाहर निकलते है, तो उन्हें नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है और वे खुद के स्टार्टअप भी शुरू कर सकते है.

पढ़िये कैसे रोजगार के लिए तैयार होते हैं युवा

यदि बोलचाल की भाषा में कहा जाए तो यह स्कीम युवाओं को किताबों की दुनिया से निकालकर असली काम की दुनिया से जोड़ती है. यह उन्हें न केवल सीखने का मौका देती है, बल्कि भविष्य में सफल करियर बनाने की दिशा में मजबूत आधार भी तैयार करती है.

Tags:Internship Innovation SchemeSkill DevelopmentYouth EmpowermentEmploymentEducation ReformPractical LearningCareer GrowthGovernment SchemeStartup IndiaJob Readiness

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.