✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

पहले फेंकी स्याही, फिर थप्पड़ों की बरसात, बॉस की हरकतों से तंग महिला ने जो किया...देखिए

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 2:19:02 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है. कुछ वीडियो मनोरंजन के लिए बनाए जाते है, तो कुछ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से होते है. वहीं, कई वीडियो ऐसे भी होते है जो वास्तविक घटनाओं पर आधारित होते है.इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार शोरूम की महिला कर्मचारी अपने जीएम पर स्याही फेंकते और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बॉस पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए है.

इस तरह महिला कर्मचारी ने बॉस को सिखाया सबक

दरअसल, किसी भी संस्थान में ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी गरिमा बनाए रखे और साथ काम करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करे लेकिन कई बार कुछ लोग अपने पद और अधिकार का गलत इस्तेमाल करने लगते है.खासकर कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती है. अक्सर पीड़ित महिलाएं डर या नौकरी जाने के भय से चुप रह जाती हैं, लेकिन इस मामले में महिला कर्मचारी ने खुलकर विरोध जताया.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला

आपको बताएं कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला कर्मचारियों ने शोरूम के जीएम अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए.आरोपों से नाराज एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के अंदर ही जीएम पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ मारकर विरोध जताया.घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस की मौजूदगी में भी जीएम को थप्पड़ मार रही है. पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपना गुस्सा जाहिर करती रही.

आरोपी महिला को लगातार अभद्र संदेश भेजता था

भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, जुनवानी स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स में जीएम पद पर कार्यरत अंकित आनंद के खिलाफ महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी महिला को लगातार अभद्र संदेश भेजता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था.

जांच सीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई

मामला सामने आने के बाद शोरूम में काम करने वाली 3 से 4 अन्य महिला कर्मचारियों ने भी जीएम पर इसी तरह के आरोप लगाए है.मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है.

पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता था.फिलहाल सभी पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे है.

Tags:WorkplaceHarassmentViralVideoChhattisgarhNewsDurgNewsWomenSafetyOfficeControversyShowroomDramaInkAttackEmployeeProtestTrendingNewsSocialMediaViralCrimeNewsWomenEmpowermentIndiaNewsBreakingNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.