✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

फिर बेटी! दूसरी बेटी के जन्म से नाराज पिता ने किया खौफनाक कांड, दहल उठा इलाका

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 11:19:08 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बेटियों के बिना इस संसार की रचना अधूरी मानी जाती है, क्योंकि अगर बेटी पैदा ही नहीं होगी तो आगे चलकर परिवार की नई पीढ़ी और रिश्तों का संतुलन भी प्रभावित होगा.आज बेटियां हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और पढ़-लिखकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं, साथ ही देश का नाम भी पूरी दुनिया में ऊंचा कर रही है लेकिन इसके बावजूद आज भी कुछ छोटी सोच वाले लोग हैं जो बेटियों के जन्म पर दुखी हो जाते है और उन्हें बोझ समझते है, जबकि बेटियां किसी भी तरह बोझ नहीं होती.दरअसल, दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूसरी बेटी के जन्म से नाराज पिता ने ऐसा खौफनाक कांड कर दिया, जिसके बारे में सुनकर लोगों की रूह कांप गई.

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में उसकी पूरी साजिश खुली

एक दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से सामने आई है.जहां दूसरी बेटी के जन्म से नाराज एक पिता ने अपनी ही 10 महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी.वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई और खुद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में उसकी पूरी साजिश सामने आ गई.आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची अपने माता-पिता और 5 साल की बड़ी बहन के साथ इसी इलाके में रहती थी.

काफी खौफनाक है मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 5 बजे दूध लेने घर से बाहर गया था. उस समय उसकी पत्नी बीमार बड़ी बेटी को सुला रही थी और घर में सभी की आंख लग गई थी. छोटी बच्ची बोतल से दूध पी रही थी. जब वह वापस लौटा तो बच्ची घर से गायब थी. बाद में परिवार ने खोजबीन की तो बच्ची की दूध की बोतल गली में पड़ी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

आरोपी पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों को लगाया गया. आसपास के CCTV कैमरों की जांच की गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. जांच के दौरान एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें बच्ची का पिता उसे अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया.इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी दूसरी बेटी के जन्म से नाराज था और इसी गुस्से में उसने बच्ची को जिंदा सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस देर रात आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद करने में जुटी रही साथ ही मामले में बच्ची की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Tags:Delhi CrimeBhalswa DairyGirl ChildCCTV FootagePolice InvestigationCrime NewsDelhi PoliceShocking IncidentFamily CrimeBreaking NewsChild MurderFather ArrestedSocial IssueWomen EmpowermentCrime Against Children

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.