TNP DESK- बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी मंगलवार को कई घोषणाएं की. इधर ,कार्यक्रम में तृणमूल के सांसद और कई विधायकों की मौजूदगी ने नया एंगल दे दिया है. गरीबों के लिए केवल पांच रुपए में भरपेट भोजन योजना ,महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत फार्म भरने की तारीख, शराब की दुकानों के बारे में भी दिशा -निर्देश की घोषणा की. नदिया जिले के कल्याणी में आयोजित एक हाई प्रोफाइल बैठक में उन्होंने यह घोषणा की.
तृणमूल के एक सांसद और कुछ विधयक भी मौजूद थे
इस बैठक से एक नए चर्चे को भी जन्म हुआ. क्योंकि टीएमसी सांसद काकोली घोष और टीएमसी के कुछ विधायक भी वहां मौजूद थे. हालांकि उनलोगो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनलोगो की मौजूदगी जरुरी थी. इसके बाद तो अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पूरे राज्य में 400 विशेष कैंटीन खोले जाएंगे। इनमें ₹5 में मछली और चावल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ता और उचित भोजन उपलब्ध कराना है.
पात्र महिलाओं के खाते में जाएगी प्रति महीने तीन हज़ार की राशि
महिलाओं के लिए चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म जारी कर देने की घोषणा भी की. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में ₹3000 की सहायता राशि भेजी जानी है. एक और उन्होंने घोषणा की कि शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थान के महत्व को देखते हुए अब स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो दुकाने हैं उनकी भी समीक्षा होगी।