TNP DESK- फरवरी 2026 से देश के प्रमुख बैंक SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने सेवा शुल्क. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड सिस्टम और अनुपालन नियमों में बड़े बदलाव लागू करने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम खाताधारकों और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स पर पड़ेगा.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ऑनलाइन IMPS पर नया शुल्क
15 फरवरी 2026 से SBI ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन (YONO) इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग) पर शुल्क लगाएगा जो पहले ₹5 लाख तक मुफ्त था.
नई IMPS चार्ज स्लैब (ऑनलाइन).l
₹25.000 तक कोई शुल्क नहीं
₹25.001 से ₹1 लाख ₹2 + GST
₹1.00.001 से ₹2 लाख. L₹6 + GST
₹2.00.001 से ₹5 लाख. ₹10 + GST छूट
चुनिंदा सैलरी अकाउंट और विशेष सेविंग अकाउंट (जैसे DSP, PMSP) इस शुल्क से मुक्त रहेंगे.
ब्रांच से किए गए IMPS ट्रांजैक्शन पर पुराने शुल्क ही लागू रहेंगे (अधिकतम ₹20 + GST).
HDFC बैंक, Infinia Metal कार्ड के रिवॉर्ड नियम बदले
1 फरवरी 2026 से HDFC बैंक अपने प्रीमियम Infinia Metal Credit Card के रिवॉर्ड रिडेम्प्शन नियमों में बदलाव करेगा.
मुख्य बदलाव:
रिडेम्प्शन फ्रीक्वेंसी महीने में अधिकतम 5 बार
मंथली लिमिट
स्टेटमेंट बैलेंस के खिलाफ अधिकतम 50.000 रिवॉर्ड पॉइंट
प्रति स्टेटमेंट साइकल कुल सीमा ₹2.00.000
कैटेगरी कैप
फ्लाइट, होटल और एयरमाइल्स के लिए रिडेम्प्शन सीमा ₹1.50.000 प्रति माह
ICICI बैंक नए शुल्क और सुविधाओं में कटौती
1 फरवरी 2026 से.l ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड फीचर्स और चार्ज स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए हैं.
प्रमुख बदलाव
मूवी बेनिफिट
Instant Platinum कार्ड पर फ्री BookMyShow ऑफर बंद
अन्य कार्ड्स के लिए अब पिछले तिमाही में ₹25.000 खर्च अनिवार्य
ऑनलाइन गेमिंग
Dream11, MPL जैसे प्लेटफॉर्म पर 2% शुल्क
वॉलेट लोड
Amazon Pay, Paytm जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में ₹5.000 या अधिक लोड करने पर 1% शुल्क
ट्रांसपोर्ट स्पेंड कैप
मिड-टियर कार्ड. ₹10.000 प्रति माह
प्रीमियम कार्ड ₹20.000 प्रति माह तक ही रिवॉर्ड पॉइंट
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) KYC और नए प्रोडक्ट
KYC अपडेट डेडलाइन
जिन ग्राहकों की KYC अपडेट नहीं है. उन्हें 2 फरवरी 2026 तक KYC अपडेट करनी होगी. नहीं तो अकाउंट पर प्रतिबंध लग सकता है.
नया प्रीमियम कार्ड
PNB ने VISA Infinite प्लेटफॉर्म पर LUXURA Metal Credit Card लॉन्च किया है.
ब्याज दरें
फरवरी 2026 के लिए लोन की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं. मौजूदा ग्राहकों को राहत.
फरवरी 2026 से पहले अपने बैंक अकाउंट क्रेडिट कार्ड खर्च और रिवॉर्ड प्लानिंग की समीक्षा कर लें. कार्ड-विशेष शुल्क और नियमों की पूरी जानकारी के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या सर्विस चार्ज पोर्टल जरूर देखें.
