TNP DESK- बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर एकतरफा जीत के बाद भाजपा खुश है, तो ममता बनर्जी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस सीट पर रविवार को आए चुनाव परिणाम में भाजपा एक लाख से भी अधिक वोटो के अंतर से चुनाव जीती है. भाजपा को 1.49 लाख से अधिक वोट मिले है. दूसरे नंबर पर सीपीएम के उम्मीदवार रहे, जिन्हें लगभग 40,000 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं पुनर्मतदान के दो दिन पहले चुनाव से हटे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहे. इस सीट पर 74 साल के इतिहास में भाजपा पहली बार जीत हासिल की है.
कांग्रेस -सीपीएम के गढ़ में लहराया भाजपा का झंडा
जानकारी के अनुसार 1952 से लेकर 2006 तक या कांग्रेस और सीपीएम का गढ़ था. 2011 के बाद लगातार तीन बार तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने यहां जीत दर्ज की थी. इस सीट पर जीत के बाद भाजपा की कुल सीट अब बंगाल में 208 हो गई है. 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा को 207 सीट मिली थी. तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीट से संतोष करना पड़ा था. इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान के दो दिन पहले घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगें। पुनर्मतदान के दौरान ईवीएम में उनका नाम और सिंबल मौजूद था.
पुनर्मतदान के दो दिन पहले क्यों हटे तृणमूल उम्मीदवार
मतदान के दो दिन पहले वह क्यों चुनाव से हटने की घोषणा की, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है. इधर , बंगाल के लोग इसे एक नाटकीय घटनाक्रम मान रहे है. इधर, फालता विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनाव में धांधली के आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि गिनती के दौरान ईवीएम में हेरा फेरी की गई, वोट लूट लिए गए. मुझे गिनती केंद्र से बाहर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस शिकारी बन गई है. उनकी पार्टी के दफ्तर में लूटपाट की गई, हमले किए गए. एक वीडियो संदेश में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. इधर मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि विकास कर फालता के लोगो का ऋण पार्टी चुकाएगी