✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

Bengal Murder Case: बंगाल CM के PA की हत्या ‘सुपारी किलिंग’? वजह तलाश रही CBI

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 3:32:31 PM

धनबाद(DHANBAD):  बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए  चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही सीबीआई ने  एक्शन तेज कर दिया है.  बताया जा रहा है कि यह हत्याकांड "सुपारी किलिंग" हो सकती  है.  सुपारी की बड़ी  रकम को लेकर भी चर्चा चल रही है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही  है.  कहा जा रहा है कि हत्या की साजिश एक महीना पहले से रची जा रही  थी और इसके लिए "मैसेजिंग एप" का इस्तेमाल किया गया था.  हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है.  लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि इस हत्याकांड की साजिश बहुत पहले रची गई थी. 

"मास्टरमाइंड" तक पहुंचने की हो रही कोशिश 
 
इस हत्याकांड के "मास्टरमाइंड" तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसी कोशिश कर रही है.  लेकिन इतना तो तय है कि जिस ढंग से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उससे  ऐसा लगता है कि किसी शातिर गिरोह को सुपारी देकर यह हत्या कराई गई है.  जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.  सीबीआई की अन्य राज्यों में भी छापेमारी चल रही है.  सीबीआई अधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है.  बता दे कि  इस सनसनीखेज  हत्याकांड की जाँच के लिए  7 सदस्य टीम गठित की गई है. 

हत्या की वजह भी ढूढ़ रही है जाँच एजेंसी 

 जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी अधिकारियों की जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और स्थल का निरीक्षण किया है.  जिस जगह से हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई थी, वहां डिजिटल मैपिंग और वीडियो ग्राफी कराई गई है.  आसपास के घरों और दुकानों के सीसीटीवी कैमरे तलाशे  जा रहे है.  अभी तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है.  इनमें राज सिंह का नाम प्रमुख बताया जा रहा है और वह यूपी के बलिया का रहने वाला है.  वहीं अन्य दो आरोपी मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया है.  जांच एजेंसी भी यह मानकर चल  रही है कि इस घटना को पेशेवर शूटरों  ने अंजाम दिया है.  अब जब जांच आगे बढ़ रही है तो मुख्य साजिशकर्ता  के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह किसी निजी दुश्मनी का परिणाम है अथवा किसी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा??

 

Tags:DhanbadBangalCMMurderBangal Murder CaseMurder of Bengal CM's PACrime newsMurder in bangal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.