✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

लाल किले पर आदिवासी गर्जना रैली आज, देशभर से जनजातीय समाज का होगा महजुटान

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 11:17:29 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश की राजधानी दिल्ली आज एक बड़े और ऐतिहासिक जनजातीय आयोजन होने जा रहा है. लाल किला मैदान में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों का भव्य प्रदर्शन होने जा रहा है, जहां देशभर से लाखों की संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग जुटने की संभावना है. यह विशाल आयोजन जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित ‘जनजातीय सांस्कृतिक समागम एवं गर्जना रैली’ के रूप में किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान को पूरे जोश और गर्व के साथ प्रस्तुत करेगा. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है, जिससे इस कार्यक्रम को और अधिक राष्ट्रीय महत्व मिल गया है.

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगी. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का प्रसिद्ध करमा नृत्य इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा, साथ ही पारंपरिक पूजा-अर्चना के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. आदिवासी लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और जीवनशैली से जुड़े कई रंगारंग कार्यक्रम भी मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों को जनजातीय परंपराओं की गहराई से रूबरू कराएंगे.

केवल सोनभद्र जिले से ही लगभग 5000 जनजातीय प्रतिनिधि इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देश के पूर्वोत्तर राज्यों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग इस महासमागम का हिस्सा बन रहे हैं. पूरे देश से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस आयोजन को एक राष्ट्रीय आंदोलन का स्वरूप प्रदान कर रही है.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश राम द्वारा की जाएगी. आयोजन के दौरान कई सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है, जिनमें सबसे प्रमुख मुद्दा ‘डीलिस्टिंग’ बताया जा रहा है. यह मांग उन लोगों को अनुसूचित जनजाति सूची से बाहर करने से जुड़ी है, जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है. इस विषय पर आदिवासी संगठनों द्वारा एक साझा और सशक्त संदेश दिए जाने की उम्मीद है. यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और एकता का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देने की संभावना है.

 

Tags:Tribal Cultural RallyDelhiRed Fort Tribal GatheringJanjatiya Sanskritik SammelanTribal Rights RallyRed Fort Ground Tribal EventTribal leaders gathering

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.