✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शर्मनाक : मां का कटा हाथ लेकर बदहवास घंटों भटकता रहा ITBP जवान, मामला जान रो देंगे आप

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 4:04:09 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जरा सोचिए देश की रक्षा करने वाले जवान को ही दिक्कतें आने लगे तो क्या होगा. दरअसल, देश की सुरक्षा में तैनात ITBP का एक जवान पिछले तीन दिनों से अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है. जवान का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी मां को अपना हाथ गंवाना पड़ा. बेटे का कहना है कि अगर समय रहते सही इलाज मिलता, तो उसकी मां का हाथ बचाया जा सकता था. इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं.

जवान के मुताबिक उसकी मां को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद इलाज के लिए कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि भर्ती होने के अगले ही दिन लापरवाही के कारण हाथ में गंभीर इंफेक्शन फैल गया. जब स्थिति बिगड़ने लगी तो अस्पताल ने उन्हें पारस अस्पताल रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि संक्रमण पूरे हाथ में फैल चुका है और महिला की जान बचाने के लिए हाथ काटना जरूरी हो गया है. 17 मई को ऑपरेशन कर के महिला का दाहिना हाथ काट दिया गया. इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है और जवान लगातार न्याय की मांग कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित जवान का आरोप है कि अस्पताल की शिकायत लेकर वह कई दिनों तक थाना रेल बाजार के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार मजबूर होकर वह अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गया. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी CMO को मेडिकल जांच के निर्देश दिए हैं. फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Kanpur hospital negligenceITBP jawan mother hand cut casemedical negligence Uttar PradeshKanpur hospital controversyParas Hospital KanpurKrishna Hospital Kanpurinfection after treatment casepolice complaint against hospitalshocking medical case IndiaKanpur latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.