☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में जुआ और ब्राउन शुगर की बिक्री में पुलिस वाले शामिल!वायरल हुआ वीडियो,SSP ने लिया कड़ा एक्शन

रांची में जुआ और ब्राउन शुगर की बिक्री में पुलिस वाले शामिल!वायरल हुआ वीडियो,SSP ने लिया कड़ा एक्शन

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें पुलिस जवान ब्राउन शुगर की बिक्री के साथ जुआ अड्डा पर दिखे. वायरल वीडियो की जांच की गई. जिसके बाद रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. और विभागीय जांच का आदेश दिया है.

बता दे कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ.जिसमें जुआ अड्डा पर पहुंच कर पुलिस कर्मी जुआ खेलने वाले लोगों से पैसे की वसूली कर रहे थे. पैसा नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी दी और फिर पैसा लेकर वहां से निकल गए. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें एक पुलिस कर्मी एक महिला से ब्राउन शुगर और नशीली दवा बिक्री करने के बदले पैसे की डिमांड कर रहा है. दोनों मामले का वीडियो वायरल हुआ और वरीय पुलिस अधिकारी ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया.

इस पूरे मामले अब सवाल पुलिस पर खड़ा हुआ कि एक मामले का वीडियो वायरल हुआ. लेकिन हर दिन  पुलिस पर सवाल खड़ा होता है. उनपर वसूली का आरोप लगता है. जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है. इस पूरे मामले में  रांची नगर एसपी पारास राणा ने कहा कि वीडियो सामने आया है जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.और संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है.                        

Published at:01 Feb 2026 12:34 PM (IST)
Tags:Police officers involved in gambling and the sale of brown sugar in Ranchi! Video goes viralSSP takes strict actionRANCHIRANCHI POLICE VIRAL VIDEORANCHI POLICE NEWSRANCHI KA NEWSRNACHI JHARKHANDRANCHI POLICE UPDATEHARMU
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.