☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही है बच्चे की Height तो डाइट में आज ही शामिल करें यह चीजें, वरना नहीं बढ़ पाएगा कद

उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही है बच्चे की Height तो डाइट में आज ही शामिल करें यह चीजें, वरना नहीं बढ़ पाएगा कद

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):लम्बी हाइट किसे नहीं पसंद है. वही बात जब बच्चों की होती है तो हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे की हाइट ग्रोथ सब कुछ सही हो.इसके लिए खानपान खेलकुद सभी को जरूरी है, ताकि बच्चे का उम्र के साथ-साथ सही विकास हो सके और लंबाई भी बढ़ सके.हालांकी यह बात बिल्कुल सच है कि 80% लम्बाई के पीछे जेनेटिक वजह होती है अगर माता-पिता लम्बे है तो फिर बच्चे की 80% संभावना होती है कि वह लम्बे होंगे लेकिन 20% खान-पान पर भी निर्भर करता है.

कम ग्रोथ से होती है मन बाप को चिंता

जब बच्चे का विकास उम्र के साथ सही तरीके से नहीं होता है, तो लम्बाई नहीं बढ़ती है तो माता-पिता को चिंता होने लगती है क्योंकि अच्छा दिखना, शिक्षा के साथ-साथ आपकी लम्बाई भी आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है.आपका बच्चा बड़ा होकर कम हाईट की वजह से खुद को कम ना महसुस करें इसके लिए आपको ही कोशिश करनी पड़ेगी.यदि आपका बच्चा उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रहा है तो आपको ध्यान देना होगा.आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के नाम बताने वाले है जिसको डाइट में शामिल करने से आपके बच्चे की लम्बाई उमरा के हिसाब से बढ़ेगी.

सही आहार बढ़ा सकती है बच्चे की लम्बाई

आपको बताएं कि सही डाइट हड्डियों की मजबूत ग्रोथ, हार्मोन के एक्‍ट‍िवेशन और मसल्स डेवलपमेंट में अहम रोल निभाती है. यदि बच्चे को उम्र के साथ-साथ सही खानपान और खेलकुद का रखा जाए तो उमरा के साथ-साथ सही ऊंचाई बढ़ती रहेगी लेकिन इसमे थोड़ी सी भी लापरवाही आपके बच्चे के कद को छोटा कर सकती है.इसलिए सही खान-पान का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी है.

डेयरी उत्पाद

वैसे तो बच्चों को दूध पीना पसंद नहीं है लेकिन उनके विकास के लिए ये काफी ज्यादा जरूरी है. अगर आप अपने बच्चों को दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद रोजाना खान-पान में शामिल करते है उनके बढ़ती उम्र के साथ सही ऊंचाई भी बढ़ती रहेगी क्योंकि भरपुर मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो हड्डियों की ताकत के लिए जरूरी होता है.ये सभी आपके बच्चों की लम्बाई को बढ़ाने में मदद करते है.इसलिये बच्चों की खानपान में इसे शामिल करना काफी ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है.

हरी सब्जियां

बच्चों के विकास के लिए हरी सब्जियां भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है. पालक, गोभी ब्रोकोली आदि हरी सब्जियों में भरपुर मात्रा में आयरन और विटामिन होते है जो आपके बच्चों की सही ऊंचाई के लिए जरूरी है.हालंकी हरी सब्जी खाना बच्चों को पसंद नहीं होती है. इसके लिए वह काफी ज्यादा नखरा करते है. ऐसे में आप एक ट्रिक आजमा सकते है, जिसमे आप परंपरागत तरीके से सब्जियों को ना बनाकर उसके पराठे सैंडविच आदि के रूप में दें ताकी बच्चे सब्जियों को काफी चाव से खा पायें.

अंडा

अंडे में भरपुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन दिया जाता है जो मांसपेशियों के विकास के लिए काफी ज्यादा जरूरी है. वही हाईट की बात करें तो यह उसको बढ़ाने में मदद करता है.जो बच्चे अंडे नहीं खाते हैं उनके मुकाबले जो बच्चे अंडे खाते है उनका विकास काफी तेजी से होता है और उनकी ऊंचाई भी बढ़ती है.

ड्राई फ्रूट

बढ़ती उम्र के बच्चों में एनर्जी की काफी जरूरत पड़ती है एक तरफ जहां उन्हें खेल कूदने में एनर्जी वेस्ट होती है तो वहीं पढ़ने लिखने में भी काफी ज्यादा दिमाग की जरूरत पड़ती है. ऐसे में उनके आहार में ड्राई फ्रूट जैसे काजू बादाम किशमिश आदि को शामिल करना चाहिए.अगर रोजाना आप रात में भीगाकर सुबह बच्चों को खिलाएं तो ये उनके लिए काफी ज्यादा फायदा पहुंचाता है और दिन भर उन्हें ऊर्जावान महसुस करता है.

सोयाबीन और दाल

बच्चों के मसल्स और टिश्यू ग्रोथ के लिए प्रोटीन और अमीनो एसिड की जरुरत पड़ती है. ऐसे में बच्चों के आहार में अगर आप सोयाबीन और दाल को शामिल करेंगे तो इसे उनके विकास में काफी ज्यादा मदद मिलेगी. सोयाबीन और दालें, प्रोटीन और अमीनो एसिड का अच्छा सोर्स होती है. यह बच्चों के मसल्स और टिश्यू ग्रोथ को सपोर्ट करती है और हाइट बढ़ाने में भी मदद करती है.

Published at:24 Jan 2026 07:39 AM (IST)
Tags:kids height growth tipsheight growth tips for kidstips to increase heightheight increase tips for kidsbest tips to increase height in childrenkids health tipshealth tipsdaily exercises for kids' heighthow to increase kids' heightheightweightswellness tipsfoods for kids heightheight increasechild growth tipsheight increase exercise kidskids height increase activityparenting tips for kids growthhow to increase kids heightheight growth recipeheight increase diet
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.