✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रसिद्ध गायक उदित नारायण फिर विवादों में,पत्नी ने क्यों लगाया सनसनीखेज आरोप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 4:56:33 PM

TNP DESK- प्रसिद्ध गायक उदित नारायण एक बार फिर विवादों में फंस गए है.  उनकी मुश्किलें  बढ़ सकती है.  बिहार के एक महिला थाने  में उदित नारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.  बिहार के सुपौल महिला थाना में एक आवेदन दिया गया है.  इस आवेदन के बाद हलचल मच गई है.  बताया जाता है कि गायक उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने  अपने पति, देवर समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी  दर्ज करने का अनुरोध किया है. 

 मामला गंभीर है.  शिकायत के मुताबिक  धोखाघड़ी, मानसिक- सामाजिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया गया है.  रंजना झा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति रिवाज से उदित नारायण झा के साथ हुई थी.  वर्ष 1985 में उनके पति गायन के क्षेत्र में करियर बनाने मुंबई चले गए.  बाद में उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. 

 इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी  आरोप लगाया है कि 1996 में इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली ले जाया गया.  जहां एक अस्पताल में बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया.  आवेदन में दावा किया गया है कि ऑपरेशन की वास्तविक जानकारी उन्हें वर्ष 2025 में डॉक्टरी जांच के क्रम में मिली।  आवेदन में यह भी  कहा गया है कि वर्ष 2006 में मुंबई जाने पर उन्हें कथित रूप से घर में प्रवेश से रोक दिया गया और अपमानित कर वापस भेज दिया गया.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadUdit NarayanAropMahila ThanaPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.