✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

बाप रे! दूसरीवाली के चक्कर में हैवान बना बॉयफ्रेंड, वेलेंटाइन डे मनाने के लिए पहली वाली के साथ कर बैठा ये खौफनाक कांड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 11:48:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):7 दिनों तक चलने वाले वैलेंटाइन डे का वीक चल रहा है ऐसे में प्रेमी जोड़े जो एक दूसरे से प्यार करते है वह इस दिन को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे है.वही इसी बीच एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के साथ कुछ ऐसा किया है जिसको सुनकर आपके भी पैरो तले जमीन खिसक जाएगी.

पढ़े कहां का है ये खौफनाक मामला

जब भी दो लोग प्यार में होते है तो एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसमें खाते है.कई लोग सच्चे प्यार को निभाने के लिए अपनी जान तक दे देते है लेकिन कलयुग के इस दौर में प्यार अब मजाक बनकर रह गया है जहां हर दो दिन में महबूब बदल दिए जाते है. एक ऐसा ही मामला यूपी के आगरा से सामने आया है जहां एक युवक ने दूसरी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे मनाने के लिए पहली प्रेमिका के साथ ऐसा खौफनाक कांड कर दिया जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए.

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था युवक

दरअसल यह पूरा मामला यूपी के आगरा जिले का जहां एक युवक अपने 6 साल पुरानी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था और वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी.इसके पीछे की वजह यह थी कि लड़के को कोई और लड़की पसंद आ गई थी और इस बार वैलेंटाइन डे वह उसके साथ सेलिब्रेट करना चाहता था लेकिन पुरानी वाली गर्लफ्रेंड बीच में आ रही थी.जिसको लेकर युवक ने अपनी पुरानी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया.

मामले में सबसे हैरान करने वाला मोड़ पढ़िए

मामले में सबसे हैरान करने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने ये कहा कि हत्या कांड में प्रेमी के माता-पिता भी शामिल थे.जहां हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में युवक के बाप ने भी मदद की. मामले में अरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने जिस प्रेमिका की हत्या की, वह पहले से शादीशुदा थी और अपने पति को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी की थी जिसका ख़मियाजा उसे भोगना पड़ा.

अपने पति को छोड़ कर प्रेमी संग भागी थी महिला

जानकारी के मुताबिक पनवारी विकासखंड के गांव विजयपुर निवासी छोटेलाल वर्मा की बेटी सोनाली की शादी बाबू के साथ हुआ था.लेकिन महिला का दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग था.शादी के बाद भी दोनों का प्यार ख़त्म नहीं हुआ और सोनाली शादी के बाद सनी के साथ भाग गई.जब सनी को किसी दूसरी लड़की से प्यार हुआ तो उसने अपने रास्ते से हटाने के लिए अपनी पहली गर्लफ्रेंड यानी सोनाली की गलत दबा कर हत्या कर दी.

पढ़े कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरसअल, मामले का खुलासा तब हुआ जब यमुना एक्सप्रेसवे पर खंडोली टोल प्लाजा के पास कंबल में लिपटा हुआ एक युवती का शव बरामद हुआ. जिसके चेहरे पर खून के निशान थे.पुलिस ने जब एआई की मदद से युवती की फोटो ठीक किया तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से युवती की पहचान हो गई.वही मामले पर डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सनी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है 

दूसरे के प्यार में पागल था युवक

पुलिस के मुताबिक भले ही सोनाली अपने पति को छोड़ कर सनी के साथ भागी थी लेकिन कभी भी खुश नहीं रह पाई.बार-बार दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. कुछ  दिन बाद सनी किसी दूसरी महिला के प्यार में पागल हो गया था. जब सोनाली इस बात का विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था. इस साल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए सनी ने अपनी नई प्रेमिका से वादा किया था लेकिन सोनाली के रहते हुए वह ऐसा नहीं कर पा रहा था जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी.

Tags:national newsnational justice newshouston crime newscrime newsnews todaynational guard dc crimelive news todaytrump news todayinternational newscrime invstigationnational protestsnational securityvenezuelan nationalsnational attentionnational guard to memphisnational guardbaltimore newsviolent crime updatememphis national guardnational guard incidentdevotional news in tamilcanada crimenational guard in memphisnew york crime scenenational security concern

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.