✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीट छात्रा मौत मामला: एक्शन मोड में CBI, हॉस्टल तलाशी के बाद जहानाबाद पहुंची टीम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 1:04:53 PM

टीएनपी टेस्क(TNP): जहानाबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने अपने हाथों में ले ली है. जैसे ही मामला CBI को सौंपा गया, शनिवार रात से ही जांच एजेंसी ने तेजी दिखानी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले CBI की टीम ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर देर रात तक गहन तलाशी ली और घटनास्थल से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की.

सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल के कमरों, रिकॉर्ड और वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की गई है, ताकि घटना की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके. अब CBI की टीम जहानाबाद पहुंच चुकी है, जहां मृतक छात्रा के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि छात्रा किन परिस्थितियों में रह रही थी, उस पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव तो नहीं था, और घटना से पहले के आखिरी संपर्क किससे हुए थे.

मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहले ही जांच कर रही थी, लेकिन बढ़ते सवालों और संवेदनशीलता को देखते हुए इसे CBI को सौंपा गया. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या नए खुलासे सामने आते हैं.

Tags:BihaCBINEET student death caseteam reachesJehanabad after hostel search• Jehanabad• NEET student death• CBI reaches Jehanabad• NEET• Jehanabad NewsTHE NEWS POSTTHE NEWS POST NEWSNEWSUPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.