वेलेंटाइन वीक में फूलों के जगह चली गोली!प्रपोजल रिजेक्ट किया,लड़के ने मारी महिला मित्र को मारी गोली

    वेलेंटाइन वीक में फूलों के जगह चली गोली!प्रपोजल रिजेक्ट किया,लड़के ने मारी महिला मित्र को मारी गोली

     


    TNP DESK: वेलेंटाइन वीक चल रहा है.ऐसे में प्रेमी प्रेमिका का एक अलग प्यार संबंध पनपता है.लेकिन इस संबंध में कुछ गलत भी होने की सूचना बार-बार मिलती है.पंजाब के तरणताल में एक ऐसा ही बड़ा मामला सामने आया है जहां एक तरफा प्यार करने वाला युवक हत्यारा बन गया और अपनी दोस्त की जान ले ली.उसने अपनी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी.तरणताल के लॉ कॉलेज का यह मामला है.यह सनसनीखेज घटना सोमवार को कॉलेज के क्लास रूम हुई.

    क्या हुआ पूरा मामला जानिए

     ताजा जानकारी के अनुसार प्रिंस राज सिंह अपनी क्लासमेट संदीप कौर नामक 20 वर्षीय लड़की से प्यार करता था.यह प्यार एक तरफा था.उसने एक दिन पूर्व यानी 8 फरवरी को संदीप कौर नामक स्टूडेंट क्लासमेट से शादी का प्रस्ताव किया.लेकिन संदीप कौर ने इसे रिजेक्ट कर दिया।
     

     इससे प्रिंस राज सिंह काफी गुस्से में था.सोमवार को क्लास में संदीप कौर नामक छात्रा अपनी सहेली के साथ बैठी थी.वहीं पर प्रिंस राज सिंह पहुंच गया.संदीप कौर और प्रिंस राज के बीच गरमा गरम बहस हुई। इतने में अपने बैग से प्रिंस राज सिंह ने पिस्तौल निकाली और लड़की के माथे में गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.गोली मारने के बाद युवक ने अपनी ही पिस्टल से अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली.सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई है.

    घटना के बाद क्या हुआ यह जरूर जानिए

    घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची.कॉलेज को सील कर दिया गया.लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई.लड़की की मां हरजिंदर सिंह कौर ने कहा कि उसे बेटी के घायल होने की सूचना दी गई.लेकिन जब वह कॉलेज पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी मरी पड़ी है.पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.प्रिंस  राज सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस के अधिकारी जगबीर सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रिंस राज सिंह अपनी क्लासमेट संदीप कौर से एक तरफा प्यार करता था.जब लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने यह कदम उठाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news