काम की बात:अब बार-बार पैन कार्ड दिखाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, अप्रैल से लागू होगा ये नया नियम


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):20 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के नियम में कई बड़े बदलाव सरकार की ओर से किये जाने की घोषणा की गई है.जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.एक तरफ जहां सरकार बैंक के ग्राहकों के छोटे लेन-देन पर राहत देने वाली है, तो वहीं ज्यादा लेनदेन करने वाले ग्रहकों पर निगरानी भी रखने की तैयारी में है.आपको बता दें कि सरकार पैन कार्ड से जुड़े नियमों में नए सिरे से बदलाव करने की की घोषणा कर चुकी है.पहले जहां 50 हजार या उससे अधिक बैंक से निकासी या जमा करने के लिए आपको पैन कार्ड दिखाने की जरुरत पड़ती थी लेकिन अब इससे सरकार ने राहत दे दी है.अब 50 हजार या उससे अधिक बैंक निकासी या जमा पर आपको बैंक में पैन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बार-बार पैन कार्ड दिखाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा
हालांकी अब यह नियम साल भर के कुल लेनदेन पर निर्भर करेगा. वित्तीय वर्ष में यदि आपने एक या अधिक बैंक से 10 लाख की नकदी निकासी या जमा की है तो आपको पैन कार्ड बैंक में दिखाना जरूरी होगा. हलांकि नये नियम के तहत रोज रोज आपको बैंक कर्मचारी पैन कार्ड दिखाने के लिए नहीं कह सकते है.वही अगर आप गाड़ी खरीदने जा रहे है तो उसकी किमत कितनी भी हो आपको पैन कार्ड दिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, हलांकी अगर उसकी कीमत 5 लाख से ज्यादा है तो आपसे पैन कार्ड मांगा जा सकता है.हालंकी 50 हजार या उससे कम की गाड़ी खरीदने पर आपको पैन कार्ड की जरुरत नहीं पड़ेगी.
होटल रेस्टोरेंट बिल पर भी राहत
वही होटल रेस्टोरेंट में अगर आप बिल भरते थे और आपका बिल 50 हजार या उससे अधिक आता था तो आपको पैन कार्ड दिखाने की जरुरत पड़ती थी लेकिन अब इसमे भी बदलाव किया गया है और लोगों को राहत दी गई है.अब , इसके लिमिट को 50000 से 1 लाख कर दिया गया है, यानी कोई भी रेस्टोरेंट बैंक्वेट हॉल को अगर आप 1 लाख का पेमेंट करते है या इससे ज्यादा करते है तो आपको पैन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसका भुगतान करने के लिए आपको पैन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं है.
प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री पर भी होगा असर
आपको बता दें कि प्रॉपर्टी खरीदने और फिर 10 लाख रुपये तक का एग्रीमेंट पर आपको पैन कार्ड दिखाने की ज़रूरत पड़ती थी, लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है यानी प्रॉपर्टी डील में अब आपको पैन कार्ड दिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.हालांकी लाइफ इंश्योरेंस को लेकर सख्ती की गई है. पहले लाइफ इंश्योरेंस सलाना 50000 या ज्यादा होने पर ही पेन देना पड़ता था लेकिन अब आपको पॉलिसी शुरू करने से पहले ही पैन कार्ड दिखाना पड़ेगा तभी आप किसी कंपनी के बीमा को खरीद पाएंगे.
आम लोगों को मिलने वाली है बड़ी राहत
आपको बता दें कि पैन कार्ड को लेकर सरकार की ओर से जो नियम और शर्ते रखी गई है, वह आम लोगों को राहत देने वाली है.छोटे लेन-देन करने वाले लोगों को इस काफी हद तक राहत महसूस होगी.हलांकी बड़े लेन-देन करने वालों पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी गड़बड़झाला ना हो.
4+