रेल पटरी पर रील्स बनाना दो दोस्तों को पड़ा महंगा, जानिये जब आ पहुंची ट्रेन

    रेल पटरी पर रील्स बनाना दो दोस्तों को पड़ा महंगा,  जानिये जब आ पहुंची ट्रेन

    कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में रील्स वीडियो बनाने की सनक ने दो दोस्त की जान ले ली. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर अपलोड करने के शौक ने 18 वर्षीय बरगद और 15  वर्षीय सरवर की जान ले ली है. बारसोई थाना क्षेत्र के इस मामले के बारे में बताया जा रहा है सरवर कक्षा 7 का छात्र है, जबकि बरगद बाहर मदरसे में मौलवी की पढ़ाई करता है और छुट्टी में घर आया हुआ था. इस दौरान सरवर और बरगद में काफी दोस्ती हो गयी थी. दोनों का वीडियो इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया में देखा जा सकता है. एक बार फिर दोनों रेल पटरी पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में सोहरत बटोरना चाहते थे. इस दौरान राजधानी ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को लोग गांव में लेकर चले गए हैं. महज सोशल मीडिया में लाइक और कमेंट पाने के चक्कर में दोनों बालक के जान चले जाने से पूरे गांव में  गम का माहौल है. इस बारे में गांव के लोग कुछ नहीं कहना चाहते हैं. वहीं रेल पुलिस आधिकारिक रूप से मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news