बहु को Callgirl बनाना चाहते थे सास-ससुर, पैसे की खातिर इस हद तक जा पहुंचे, अंत में बहु को उठाना पड़ा ऐसा कदम...


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो जन्म से हमारे साथ रहते हैं. पर हमारे जीवन में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम खुद चुनते हैं, जैसे की हमारा जीवन साथी. ऐसे में जब एक लड़की की शादी होती है तो आने वाले जीवन को लेकर उसके मन में कई अरमान, कई सपने होते हैं. नई ज़िंदगी को लेकर हर लड़की कई उम्मीदें लेकर आती है. साथ ही शादी के बाद लड़की के जीवन में ना सिर्फ उसका पति आता है बल्कि उसके जीवां से और भी कई रिश्ते जुड़ जाते हैं, जिन्हें वह अपने परिवार की तरह ही मानती है. पर क्या हो जब वहीं ससुराल वाले जिन्हें लड़की अपना मानती हैं, वहीं उसकी आबरू के दुश्मन बन जाए. सुनकर बेशक अजीब लगा हो पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा को लांघ दिया है.
मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जुड़ा है जहां एक महिला के ससुराल वालों ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि 22 वर्षीय अंजनाबाई शेखर पाटिल ने ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना और अवैध गतिविधियों के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है. मामला बसावकल्याण क्षेत्र का बताया गया है, जहां महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला.
दरअसल अंजनाबाई मूल रूप से बीदर जिले के भालकी की रहने वाली थी. वर्ष 2022 में उसकी शादी शेखर पाटिल नामक व्यक्ति से हुई थी. शादी के बाद वह बसावकल्याण के ओम कॉलोनी में अपने पति और ससुराल वालों के साथ रह रही थी. दंपती का 11 महीने का एक बच्चा भी है. मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही अंजनाबाई को अवैध देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाया जा रहा था.
मृतका के पिता विजयकुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. जब उसने कथित रूप से गलत काम करने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. परिवार का दावा है कि अंजनाबाई ने कई बार अपनी पीड़ा साझा की थी, लेकिन बच्चे और सामाजिक परिस्थितियों के कारण वह ससुराल छोड़ नहीं सकी.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
4+