NTPC Vacancy 2026: एनटीपीसी में 515 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन करने के लिए मांगी गई है ये योग्यता


Tnp desk-: देश की प्रमुख विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 515 इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Engineering Executive Trainee – EET) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकला है. सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह एक बड़ा अवसर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है
पदों का विवरण
एनटीपीसी द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में भर्तियां की जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस/आईटी शामिल है.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से बीई, बीटेक, समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. चयन प्रक्रिया में GATE स्कोर भी मांगा जा सकता है
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए.वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
पर्सनल इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
आवेदन कैसे करें?
NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
करियर/भर्ती सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट कर दें
4+