मंजूनाथ भजंत्री ने संभाला रांची के नये डीसी का पदभार, कहा- एक्शन प्लान के तहत किया जाएगा कार्य

    मंजूनाथ भजंत्री ने संभाला रांची के नये डीसी का पदभार, कहा- एक्शन प्लान के तहत किया जाएगा कार्य

    रांची (RANCHI) : राजधानी के नये डीसी के रूप में मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को पदभार संभाला. समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहें.

    एक्शन प्लान के तहत किया जाएगा कार्य-मंजूनाथ भजंत्री

    पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एक्शन प्लान के तहत कार्य करेगा. जिला प्रशासन सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड अंचल कार्यालय एवं पुलिस स्टेशन के पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आएं एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि आम जनता को कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news