ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी, सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 26 फरवरी से पहले कर लें अप्लाई

    ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी, सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 26 फरवरी से पहले कर लें अप्लाई

    TNP DESK- सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न विभागों में मैनेजर स्तर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की अलग-अलग शाखाओं और कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.

    इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से जारी है. उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

    योग्यता

    मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है.

    आयु सीमा

    आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

    चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है. 

    कैसे करें आवेदन

    बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

    आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.

    भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news