कटिहार में बाढ़ का कहर, महानंदा के उफान से बेघर हुए कई परिवार

    कटिहार में बाढ़ का कहर, महानंदा के उफान से बेघर हुए कई परिवार

    कटिहार(KATIHAR): अमदाबाद प्रखंड में पिछले कई महीनों से लगातार गंगा एवं महानंदा नदी में कटाव का कहर जारी है. जिसके कारण दर्जनों गांव और घर गंगा और महानंदा नदी की गोद में समा गए. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला के भवन का कुछ हिस्सा गंगा नदी की गोद में समा गया था.  जिससे बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो गया था.

    वहीं आज भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला का भवन का उपरी हिस्सा गंगा नदी की गोद में समा गया. आए दिन अमदाबाद क्षेत्र के गंगा नदी में कटाव का कहर जारी है. जिससे झब्बू टोला सूबेदार टोला भवानीपुर खट्टी पंचायत गांव के दर्जनों परिवार का घर गंगा नदी में विलीन हो गया. हालांकि सरकार ने अभी तक कटाव की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. आज भी अमदाबाद प्रखंड के लिए कटाव एक बड़ी समस्या बनकर रह गई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक सरकार कटाव निरोधी कार्य के लिए उपाय करती है. 

    यह भी पढ़ें

    35 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news