बक्सर:मलबे में दबा पोकलेन मशीन,ऑपरेटर गहरी खाई में गिरा, 72 घंटे से रेस्क्यू जारी

    बक्सर:मलबे में दबा पोकलेन मशीन,ऑपरेटर गहरी खाई में गिरा, 72 घंटे से रेस्क्यू जारी

    राजस्थान/बक्सर:राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ क्षेत्र के ओडेला गांव में निजी खनन क्षेत्र में काम कर रहे पोकलेन मशीन पर पहाड़ का भारी हिस्सा टूट कर गिर गया. करीब 50 हजार टन का पत्थर और मलबा नीचे काम कर रहे पोकलेन मशीन पर गिरने से पोकलेन मशीन और ऑपरेटर 100 फ़ीट नीचे गहरे पानी भरे खाई में गिर गए. जिसको तलाशने का कार्य एनडीआरएफ की टीम कर रही है. इस दिल दहला देने वाले घटना से पूरे गांव के लोग स्तब्ध है. 

    एसडीआरएफ कि टीम ऑपरेटर के तलाश में जुटी

    यह घटना शुक्रवार शाम की है स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धमाके के आवाज से लोग उस तरफ भागे जिधऱ से आवाज आई थी. जहां पहुंचने पर इस दिल दहला देने वाले मंजर का दृश्य सामने आया. बाद में सूचना मिलने पर तहसीलदार अंकित गुप्ता मौक़े पर पहुंचे और आगे कि कार्रवाई में जुट गए. लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य शुक्रवार को शुरु नहीं हो सका. शनिवार के सुबह से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ कि टीम ऑपरेटर के तलाश में जुटी है. 

    पोकलेन ऑपरेटर बक्सर जिले का रहने वाला

    मिली जानकारी के मुताबिक पोकलेन ऑपरेटर बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसका नाम परमानन्द तिवारी उम्र तक़रीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है. पुलिस को उनके भाई रामानंद तिवारी के द्वारा ऑपरेटर के बारे में जानकारी दी गई. रामानंद तिवारी के अनुसार तीन भाइयों में पोकलेन ऑपरेटर सबसे छोटा था. तीन भाइयों में बड़े भाई के अलावा किसी कि शादी अभी नहीं हुई है. फिलहाल अभी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है उसकी तलाश जारी है. 

    हादसे के बाद खनन संचालक के फरार होने से मामला संदेह के घेरे में

    ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह पर यह खनन कार्य चल रहा था. उस जगह पर खनन कार्य करना मना था. फिर भी अवैध तरीके से खनन चल रहा था. हादसे के बाद खनन संचालक के फरार होने से मामला संदेह के घेरे में है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है. प्रशासन ने कहा है कि खनन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news