बीएसएफ ने निकाली बंपर वेकेंसी, 1312 रिक्तियों के लिए होगी भर्ती


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अगर आप भी सेना में अपनी सेवा देना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. बीएसएफ ने युवाओं के लिए बंपर वेकेंसी निकाली है. बीएसएफ ने 1312 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी.
कहां करें अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में शामिल होने वाले इच्छुक युवा बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर 20 अगस्त से 19 सितंबर तक अप्लाई कर सकेंगे.
इन पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई
बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल, रेडियो ऑपरेटर -आरओ और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक - आरएम के लिए नियुक्ति निकाली है. जिसके लिए 10 वीं, 12 वीं और आईटीआई कर चुके युवा अप्लाई कर सकते हैं.
जानिए उम्र सीमा
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष है, वहीं रिजर्व कैंडिडेट के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है. सिलेक्शन होने लिए महिला अभ्यथी के ऊंचाई रिक्वायरमेंट की बात करें तो मिनिमम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर और एससी/एसटी महिला अभ्यर्थी के लिए 154 सेंटीमीटर अनिवार्य है.
4+