जेल भेजने से पहले अमन साहू के तीन गुर्गों को पुलिस ने मेन रोड में कराया परेड, कल ही किए थे गिरफ्तार

    जेल भेजने से पहले अमन साहू के तीन गुर्गों को पुलिस ने मेन रोड में कराया परेड, कल ही किए थे गिरफ्तार

    रांची (RANCHI) : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कल यानी बुधवार को उसके तीन गुर्गों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार समीर कुमार बागची उर्फ ​​कल्लू बंगाली, अजय सिंह और वसीम अंसारी को जेल भेजने से पहले रांची की मुख्य सड़क पर घुमाया गया ताकि लोगों के मन से उनका डर निकल जाए. बता दें कि कल पुलिस ने इन तीनों अपराधियों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा था. इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली भी मिली थी. बताते चलें कि गिरफ्तार सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया. पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है. आपको बता दें कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा पर हुए हमले के बाद से पुलिस अमन के करीबियों पर कड़ी नजर रख रही थी. गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news