झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार : तेजस्वी

    झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार : तेजस्वी

    पलामू (PALAMU )के छतरपुर में राजद का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  किया गया. जिसमें बिहार के विपक्ष के नेता  तेजस्वी यादव शामिल हुए.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में पार्टी की मजबूती होगी. लोगों से पार्टी की मजबूती को लेकर अपील किया है.तेजस्वी यादव ने कहा कि पलामू प्रमंडल राजद का गढ़ रहा है.

    केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार 

    तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. तेजस्वी ने  कहा कि झारखंड में हम लोगों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका, हेमंत सोरेन की सरकार बनी, हमारी सरकार बनी मगर केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है.तेजस्वी यादव ने  कहा कि अब वह झारखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करेंगे. लोगों के बीच जाएंगे और पूर्व की तरह झारखंड में भी पार्टी की मजबूती होगी आज इसकी शुरुआत छतरपुर विधानसभा से की गई.

    रिपोर्ट : अरविंद कुमार, छतरपुर, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news