रि-शेड्यूल हुई जेईई एडवांस , अब 28 अगस्त से होंगी परीक्षाएं


टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड जो कि पूर्व में 3 जुलाई को शुरू होने वाली थी. अब यह परीक्षा 28 अगस्त से शुरू होगी. इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे द्वारा होगा. पूर्व में जेईई मेंस की परीक्षा की तिथियों को पोस्टपोन कर जुलाई एंव जून में किया गया था.
जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 11 अगस्त के बीच होगी
वर्तमान में अपडेट की गई इंफॉर्मेशन के अनुसार जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 11 अगस्त के बीच होगी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त होगी. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्क्राइब की चयन का समय 27 अगस्त तक होगा.
रिपोर्ट : किक्की सिंह, रांची
4+