देवघर के बाद खूंटी के इस मंदिर को कहते हैं मिनी बाबा धाम, यहां भी श्रावण मास में नदी से जल भरकर लोग करते हैं कावड़ यात्रा

    देवघर के बाद खूंटी के इस मंदिर को कहते हैं मिनी बाबा धाम, यहां भी श्रावण मास में नदी से जल भरकर लोग करते हैं कावड़ यात्रा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):
    श्रावण मास की शुरुआत होने वाली है और इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है. ऐसे में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध है. पर देवघर के बाद झारखंड में एक और धाम है जो मिनी बाबा धाम के नाम से जाना जाता है. झारखंड के खूंटी जिले में स्थित आमरेश्वर धाम को मिनी बाबा धाम या अंगराबाड़ी के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर खूंटी तोरपा रोड में स्थित है और रांची से इसकी दूरी करीबन 45 Km है. मंदिर को मिनी बाबा धाम कहा जाता है क्योंकि देवघर की तरह यहाँ भी सावन के महीने में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिलता है. साथ ही मंदिर के पास ही बनई नदी है जहां से श्रद्धालु कावड़ में जल भरकर, पैदल आमरेश्वर धाम मंदिर तक आते हैं और भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं. वहीं आमरेश्वर धाम में पेड़ से लगा शिवलिंग मौजूद है.

    बताते चले की आमरेश्वर धाम का इतिहास 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है, और सावन के महीने में यह मंदिर, भक्तों के लिए खास आस्था का प्रतीक रहता है. साथ ही आमरेश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में कई और देवी देवताओं के मंदिर स्थापित हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news