ये है दुनिया के 10 विचित्र और सबसे खतरनाक झूले, इन झूलो में बैठने से पहले पढ़े हमारी ये रिपोर्ट

    ये है दुनिया के 10 विचित्र और सबसे खतरनाक झूले, इन झूलो में बैठने से पहले पढ़े हमारी ये रिपोर्ट

    बच्चे हो या बड़े सभी को ही बड़े - बड़े झूलों पर झूलने का काफी शौंक होता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया का 10  सबसे खतरनाक झूले के बारे में जो देखने में तो काफी रोमांच भरा लगेगा लेकिन इन पर हमेशा आपको एक डर बना रहेगा। अगर आपने इन्हे कभी ट्राई नहीं किया तो सोचियेगा भी मत क्यूंकि दुनिया में कई ऐसे झूले है जिनमे कई हादसे भी हो चुके है। तो आईये जानते है इसके बारे में....

     

     

    1.द टेम्पेस्टो -  यह रोलर कोस्टर दुनियाँ के सबसे घुमावदार और खतरनाक रोलर कोस्टर में से एक है।इसे वर्जनिया के एक अम्यूजमेंट पार्क में बनाया गया है। हर साल ये डेड्ली रोरल कोस्टर हजारों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है.इस खतरनाक झूले पर बैठने के बाद बहुत से लोगो की हालत खराब हो जाती है। यह रोलर कोस्टर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है ,यह करीब 46 किलोमीटर तक धरती से ऊपर की और भी जाता है और फिर तेज गति से निचे आता है।

    2.थंडरबर्ड रोलर कोस्टर: यह झूला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का सबसे पहला रोलर कोस्टर माना जाता है।यह विश्व का सबसे ऊंचा विंग रोलर कोस्टर है। यह रोलर कोस्टर हवा में 140 फीट ऊंचे सर्कल में बना हुआ है और इसके चलने की स्पीड 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

    3.ऐक्स स्क्रीम राइड – ऑस राइड के नाम दुनिया के सबसे ऊँचाई पर बना पहला झूला होने का रिकार्ड भी शामिल है। जो अमरेक के लॉसवेगस मे मौजूद एक टावर के ऊपर जमीन के करीब 900 फिट की ऊँचाई पर बनाया गया है. इतनी ऊँचाई पर तेज हवा के बीच 50 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है।यह झूला तेज रफ्तार से आगे पीछे होते रहता है।और इस झूले मे कोई मजबूत दिल वाला ही व्यक्ती बैठ सकता है।

    4.पेंडुलम राइड – ये खतरनाक से दिखने वाली ये पेंडुलम राइड 120 किमी के रफ्तार से हवा मे 150 फीट तक की उचाई पर ले जा कर फिर नीचे ले आता है।ये एक पेंडुलम की तरह ही दोनों साइड घूमती है. हालांकि ये दिखने मे जितनी मजेदार लगती हैं ये राइड उतनी ही खतरनाक है।

    5.स्लिंगशाट राइड – ओहियो के आइलैंड मे बना ये राइड बेहद डर और खतरनाक से भरा है।स्लिंगशाट 236 फीट (72 मीटर) लंबा है। ये कोस्टर गुलेल की तरह काम करता है ,इसमे राइडर को बैठाकर पूरी स्पीड से ऊपर थ्रो किया जाता है, हालांकि राइडर को पूरी सैफ्टी दी जाती है जब उन्हे थ्रो करते है तब 100 किमी की प्रति घंटे की  रफ्तार से ऊपर और नीचे आते हैं , इस रोरल कोस्टर मे बैठकर आपका दिमाग पूरी तरह से चक्कर खा जाएगा।

    6.बंसी रोरल कोस्टर- बंसी रोरल कोस्टर 4124 फीट लंबा है ये दुनिया का सबसे बड़ा रोरल कोस्टर है.।और इसे और भी मजेदार और डरवाना बनाता है इसका उलटी सीधी बानवट। ये रोरल कोस्टर जब अपनी फूल स्पीड 109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. इस कोस्टर पर राइड करने के लिए आपको अपनी जान हथेली पर लेकर चलनी होगी ।

    7.टेल्कोन राइड – जर्मन मे स्थित टेल्कोन झूला बेहद रोमांच से भरा है लेकिन उतना ही खतरनाक भी है। ये झूला ऊपर नीचे तो होता ही साथ ही साथ 360 डिग्री मे घूमता है इसलिए इस झूले मे से गिरने का डर भी हमेशा लगा रहता है।

    8.द टिल्ट- शिकांगो में मौजूद यह शानदार झूला जितना आसान दिखता है ये उतना ही डर भी पैदा करता है।लेकिन जिन्हे ऊंचाई से डर नहीं लगता वो ही इस राइड का मजा ले सकता है ।इसमें बैठ कर आप पूरे शहर को देख सकते है।टिल्ट मे एक बार मे 8 लोगों को पूरे 1 मिनट तक 130 डिग्री के कोण मे टिल्ट कर दिया जाता है,आपको ऐसा लगेगा मानो अभी ये काँच टूट जाएगा और आप इतनी उचाई से नीचे चले जाओगे।

    9.अल्पिन कोस्टर- स्विट्ज़र लेंड की पहाड़ियों पर बना यह रोलर राइडर देखने में जितना मजेदार लगता है।इससे भी कई अधिक यह खतरनाक भी है क्योकि इसमें कोई भी ब्रेक मौजूद नहीं होते। इसे रोकना आपके ही हाथ मे होता है ,पर आपकी थोड़ी से भी चूक आपको काफी हद तक घायल कर सकती है।

    10.फार्मूला रोसा – यह रोलर कोस्टर फेरारी वर्ल्ड अबू धाबी में स्थित है यह विश्व का सबसे तेज चलने वाला रोलर कोस्टर है।यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। यह 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2 सेकंड में पूरी कर लेता है।

        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news