फेसबुक अब ‘मेटा’ नाम से जाना जाएगा, मार्क जकरबर्ग ने किया ऐलान

    फेसबुक अब ‘मेटा’ नाम से जाना जाएगा, मार्क जकरबर्ग ने किया ऐलान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है. कंपनी ने अपना नाम बदल कर ‘मेटा’ कर लिया है. अब फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम फेसबुक के नहीं बल्कि मेटा कंपनी के एप कहे जाएंगे. इस बात का एलान खुद फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने किया. दरअसल, फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग अपने 'नेक्स्ट बिग प्लान' पर काम कर रहे हैं. जिसके तहत कंपनी ने रीब्रांडिंग किया है.

    क्या है वजह?

    फेसबुक एक काल्पनिक दुनिया बनाने पर काम कर रहा है. इसकी तैयारी वह बहुत पहले से कर रहा है. मार्क ज़करबर्ग ने पहले ही कहा था कि उनकी कंपनी मुख्य तौर पर सोशल मीडिया कंपनी रहने के बजाय अगले पांच सालों में एक मेटावर्स कंपनी बनने पर काम करने वाली है. इसका मतलब अब साफ है कि मार्क ज़करबर्ग अब सिर्फ फेसबुक के लिए ही नहीं जाने जाना चाहते, बल्कि वो चाहते हैं कि दुनिया उन्हें एक मेटावर्स बनाने के लिए जाने. मेटावर्स फेसबुक द्वारा एक वर्चुअल रियलिटी वर्ल्ड बनाने की योजना है. इस टेक्नॉलॉजी के जरिए कोई भी वर्चुअल रियलिटी ग्लासेज़ पहन कर ऐसा महसूस करेगा जैसे कि वो अपने किसी दोस्त से आमने-सामने बात कर रहा है, भले ही उसका दोस्त हजारों मील दूर किसी दूसरे देश में ही क्यों ना बैठा हो.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news