फैक्ट्री के अंदर छड़ लोड कर रहा था मजदूर, हाईवा की चपेट में आने से हुई मौत

    गिरिडीह के अतिवीर हाईटेक टीएमटी फैक्ट्री में बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह घटी. मृतक मेघन राय गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के बंदगारी गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मृतक मेघन राय अतिबिर फैक्ट्री में छड़ लोड कर रहा था. इसी दौरान फैक्ट्री के एक हाईवा की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर हो गई.

    फैक्ट्री के अंदर छड़ लोड कर रहा था मजदूर, हाईवा की चपेट में आने से हुई मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के अतिवीर हाईटेक टीएमटी फैक्ट्री में बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह घटी. मृतक मेघन राय गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के बंदगारी गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मृतक मेघन राय अतिवीर फैक्ट्री में छड़ लोड कर रहा था. इसी दौरान फैक्ट्री के एक हाईवा की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर हो गई. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना से फैक्ट्री के अन्य मजदूरों में आक्रोश है.

    रिपोर्ट  : दिनेश , गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news