Garhwa News:आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस ने कब्र से ढाई साल की बच्ची का शव निकाला, पढ़ें हैरान कर देनेवाला पूरा मामला

    crime news gadhwa: झारखंड के गढ़वा जिले से आज एक बहुत ही हैरान कर देनेवाली खबर सामने आयी है. जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो दिन पहले दफनायी गयी ढ़ाई साल की बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

    Garhwa News:आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस ने कब्र से ढाई साल की बच्ची का शव निकाला, पढ़ें हैरान कर देनेवाला पूरा मामला

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही हैरान करनेवाला मामला सामने आया है. जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो दिन पहले दफनायी गयी ढ़ाई साल की बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. जानकारी के अनुसार मेराल पूर्वी के मधुरी टोला निवासी सकेंद्र साह की ढाई वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी की मौत 17 अगस्त को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी. घर आने के बाद परिजनों द्वारा उसे दफना दिया गया. दूसरे दिन घर में जांच पड़ताल के बाद बाहर खेत में एक कीटनाशक दवा का डब्बा पाया गया. घर के सभी सदस्यों से सख्ती से पूछने के बाद पता चला कि चार माह पूर्व ब्याह कर आई मृतिका की सगी चाची रानी देवी ने कीटनाशक दवा पिलाई थी.

    पढ़ें क्या है पूरा मामला

    वहीं इसको लेकर मृतिका की मां किरण देवी द्वारा थाना में आवेदन देकर अपनी बच्ची आकृति की हत्या का आरोप चाची रानी पर कीटनाशक दवा पिलाकर करने का लगाया गया है.आवेदन पर प्राथमिक दर्ज करने के बाद थाना पुलिस द्वारा दफनाया गया शव को निकालने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगा गया. अनुमति मिलने के बाद मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत, तथा मृतक बच्ची के परिजनों की उपस्थिति में  हड़ही पहाड़ की तलहटी में दफनाया गया शव को निकाला गया.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

     थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि मृतक बच्ची आकृति की मां किरण देवी के आवेदन पर कोर्ट के आदेश से दफनाया गये शव को निकाला गया, इसके बाद डॉक्टर की टीम द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरा करने के बाद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news