दुमका : रफ्तार का कहर ! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर 

    दुमका में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबन्ना गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

    दुमका : रफ्तार का कहर ! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

    दुमका (DUMKA) : दुमका में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबन्ना गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त करते हुए घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक का नाम संतोष राय है. वहीं घायल युवक का नाम मुन्ना राय है. दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के पोडयपानी गांव का रहने वाला है. इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news