अमित शाह पर झामुमो ने किया पलटवार, कहा जनता देगी जवाब
झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंडी को उम्मीद थी गृह मंत्री झारखंड आने के बाद यहां के लोगों को 1932 और सरना कोड का सौगात देंगे.लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला वहीं सरकार बदलने के मामले पर कहा सरकार किसी के बदलने से नहीं बदल सकती.जब जनता चाहेगी जिसे बैठायेगी.जनता चुनाव में जवाब देगी.

Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
- January 13, 2026
- Updated 1:08 am
रांची(RANCHI): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर हैं. उन्होंने चाईबासा में विजय संकल्प जन सभा को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री ने झारखंड में सरकार बदलने का संकल्प लिया है.अमित शाह के बयान का झामुमो ने पलटवार किया है. झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंडी को उम्मीद थी गृह मंत्री झारखंड आने के बाद यहां के लोगों को 1932 और सरना कोड का सौगात देंगे. लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला. वहीं सरकार बदलने के मामले पर कहा सरकार किसी के बदलने से नहीं बदल सकती. जब जनता चाहेगी उसी को बैठायेगी. जनता चुनाव में जवाब देगी.