बन्ना की मनमानी, सीएम के हिस्से का फैसला खुद ले रहे हैं मंत्री, सरयू राय ने ट्वीट कर किया आगाह

    मंत्री बन्ना गुप्ता पर सीएम हेमंत के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप का आरोप! सरयू राय ने किया एलर्ट, जानिये पूरा मामला

    बन्ना की मनमानी, सीएम के हिस्से का फैसला खुद ले रहे हैं मंत्री, सरयू राय ने ट्वीट कर किया आगाह

    Ranchi-अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आलोक त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव को विभागीय सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवम परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार देने पर अब विवाद की शुरुआत हो गयी है. पूर्व मंत्री सरयू राय ने सोशल मीडिया पर इस आदेश को चुनौती देते हुए सीएम हेमंत को आगाह किया है कि मंत्री बन्ना गुप्ता का यह आदेश नियमों के प्रतिकूल है. उन्होंने लिखा है कि “आपके स्वनामधन्य कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता ने जो  अधिसूचना जारी किया है, वह बिल्कुल गलत है, इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार केवल मुख्यमंत्री का है, कार्यपालिका नियमावली ने मात्र 30 दिन के लिए यह तदर्थ अधिकार मुख्य सचिव को दिया है.”

    विपक्ष को मिल सकता है कांग्रेस सहित सीएम हेमंत को घेरने का एक मुद्दा

    हालांकि सरयू राय के इस ट्वीट पर अभी तक सीएम हेमंत या मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. लेकिन जिस प्रकार सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस आदेश को नियमों का उल्लघंन के साथ ही सीएम हेमंत के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप करार दिया है, उसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो सकती है, सरयू राय के साथ ही विपक्ष भी इसे मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप का मामला बना सकता है, खास कर तब जब बन्ना गुप्ता कांग्रेस पार्टी से है, इस हालत में बन्ना गुप्ता के द्वारा जारी इस आदेश को कांग्रेस के साथ जोड़कर पढ़ने की कोशिश की जा सकती है, यह दावा भी किया जा सकता है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के द्वारा सीएम हेमंत के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा रहा है, और कांग्रेस के दवाब के आगे सीएम अपने आप को विवश महसूस कर रहे हैं, और यही कारण है कि उनके अधिकार क्षेत्र में जाकर कांग्रेसी मंत्रियों के द्वारा आदेश जारी किया जा रहा है.

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं

    पर्ची वाले बाबा का कार्यक्रम रद्द! कोर्ट में प्रशासन ने रखा पक्ष,  टॉयलेट की व्यवस्था करना मुश्किल, नयी याचिका दाखिल करने का निर्देश

    विवादों वाले ‘बाबा’ का झारखंड में इंट्री बैन! हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब, बुधवार को बाबा को राहत मिलने के आसार

    जयराम के तूफान से गहराया भाजपा का संकट! गिरिडीह से लेकर जमशेदपुर तक धुंध के बादल! आजसू भी मैदान छोड़ने का करने लगी इशारा

    Big Breaking- 2024 का एजेंडा सेट! अब हर गरीब के खाते में नीतीश सरकार डालेगी दो दो लाख, सड़क दुर्घटना में मृतकों को चार के बदले पांच लाख, पढ़िये पूरी खबर

    टिकट बंटवारे को लेकर ‘इंडिया’ में घमासान तो कमल केला के बीच भी कम नहीं है कोहराम! सुदेश की चाल में भाजपा को भी टेकना पड़ा सकता है घुटना

    बाबूलाल पर भारी कर्मवीर! दिल्ली दरबार में एक और ऑपेरशन की तैयारी तो नहीं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news