Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, जानिए कब थमेगा आंधी-तूफ़ान और बारिश का सिलसिला

    Jharkhand weather update:झारखंड में मौसम के मिजाज पिछले चार-पांच दिनों से बदला हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन वही किसानों को इससे काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. ओलवृष्टि और वज्रपात ने किसानों को परेशान कर रखा है जिसकी वजह से खेतों में लगी फसल बर्बाद हो रही है.

    Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, जानिए कब थमेगा आंधी-तूफ़ान और बारिश का सिलसिला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम के मिजाज पिछले चार-पांच दिनों से बदला हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन वही किसानों को इससे काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. ओलवृष्टि और वज्रपात ने किसानों को परेशान कर रखा है जिसकी वजह से खेतों में लगी फसल बर्बाद हो रही है. वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के पश्चिमी भागो को छोड़कर सभी भागो में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवाएँ चलेंगी तो वहीं बारिश भी होगी. वही वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    23 अप्रैल तक यूं ही बिगड़ा रहेगा झारखंड का मौसम का मिजाज

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वही न्यूनतम तापमन भी 3 डिग्री तक चढ़ चूका है. झारखंड के कुछ जिलों में पूरे दिन कड़क धूप और गर्मी लग रही है तो वही शाम होते ही मौसम पूरी तरह से ठंडा हो जा रहा है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 6 दिनों तक झारखंड का मौसम का मिजाज बदला हुआ ही नजर आएगा.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी,यानि 23 अप्रैल तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश, आंधी तूफान का दौर जारी रहेगा, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही इसके बाद से लगातार अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढोतरी का दौर देखा जाएगा जिसे झारखंडवासियों को गर्मी से हाल बेहाल हो जाएगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news