Weather Alert:बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से फिर बदला झारखंड का मौसम,हवा और बारिश से गिरा पारा

    Weather Alert:बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से फिर बदला झारखंड का मौसम,हवा और बारिश से गिरा पारा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से झारखंड का मौसम एक बार फिर अब बदल चुका है जहां लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था तो ही एक बार ठंडी हवा और हल्की फुल्की बारिश की वजह फिर से थोड़ी बहुत ठंड लोगों को महसुस हो रही है.फिर से थोड़ी बहुत ठंड लोगों को महसुस हो रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान, झारखंड के कोल्हान के साथ राज्य के कई जिलों में तेज हवा चली, वही गरज के साथ हल्की बारिश भी देखी गई जिससे मौसम में बदलाव आया है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी मंगलवार के दिन भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा, जहां कोल्हान के साथ धनबाद के कुछ हिसों में बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिण पूर्वी हिस्से और निकटवर्ती मध्य भागों हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चल सकती है.आईएमडी का कहना है कि हवा चलने और हल्की बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे लोगों को एक बार फिर थोड़ी बहुत ठंड का एहसास हो सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news