Weather Alert:महानवमी पर धोखा दे सकता है झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert:महानवमी पर धोखा दे सकता है झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):महासप्तमी और महाअष्टमी के दिन झारखंड का मौसम लोगों पर काफी ज्यादा मेहरबान रहा जहां अधिकांश जिलो में कर्कश धूप खिली रही.जिसकी वजह से लोगों ने मौज में मेला घुमा. वही मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार आज यानी नवमी के दिन झारखंड में एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफ़ान उठा है जिसका असर आज पूरी तरह से झारखंड पर देखने को मिल सकता है.

     राजधानी रांची समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का असर देखा जाएगा वही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है यानी आज एक बार फिर दुर्गा पूजा के मेले में बारिश खलल डाल सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने य येलो अलर्ट जारी किया है लोगों को सावधान हिदायत दी है.

    पिछले 24 घंटे कोल्हान में गर्मी ने सताया

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान भर में बारिश ना के बराबर हुई.कड़क धूप से गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया.वही आज सुबह से ही सरायकेला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में कड़क धूप खिली हुई है. जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान सही साबित होता है तो कोल्हान वासियों को आज एक बार फिर बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है.

    अगले दो दिनों में 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना ताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news