Weather Alert:भारी बारिश से तालाब में तबदील हुई राजधानी की सड़कें,आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

    Weather Alert:भारी बारिश से तालाब में तबदील हुई राजधानी की सड़कें,आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चूका है आलम यह है कि राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है.पिछले 24 घंटे में कांटा टोली में बड़ा ही बुरा हाल देखने को मिला जहां सड़क पर पानी जम जाने की वजह से कई चार पहिया वाहन पानी में ही फंस गए जिनको क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा. वही आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.खास तौर पर राजधानी के कुछ इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज भी भारी बारिश हो सकती है.

    आज भी झारखंड में दिखेगा मौसम का व्यापक असर

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है, वहीं इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी.जिससे लोगों को बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है और घर में सुरक्षित रहने को कहा गया है.आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है जिसका असर अगले 2 दिनों तक झारखंड पर देखने को मिलेगा.

    इन जिलो के लोग को सावधान रहने की हिदायत

    वैसे तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की फुल्की या फिर मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल रही है लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़,देवघर, दुमका, गिरिडीह साहिबगंज, गढ़वा, चतरा,हजारीबाग, कोडरमा, पलामू जिला शामिल है इन जिलों का लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरुरत है.

    पढे पिछले 24 घंटे में कोल्हान के मौसम का हाल

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो बीच में एक दो बार बूंदबंदी देखने को मिली.सरायकेला में सुबह से लेकर दोपहर के 1:00 बजे तक कड़ी धूप खिली रही वहीं 1:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई.वही आज भी सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है.

    पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान की करें तो अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3-4 दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान और न्युनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं आएगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news