रांची से लापता हुईं दो सगी बहनें, दुकान जाने के लिए निकली थी नाबालिग बच्चियाँ, नहीं मिल रहा कोई सुराग

    रांची से लापता हुईं दो सगी बहनें, दुकान जाने के लिए निकली थी नाबालिग बच्चियाँ, नहीं मिल रहा कोई सुराग

    रांची (RANCHI): राजधानी के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है. रातू निवासी सुजीत शर्मा की बेटियां संध्या कुमारी 16 वर्ष और अर्चना कुमारी 12 वर्ष आठ फरवरी की शाम करीब पांच बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं.

    परिजनों के अनुसार, तय समय तक बच्चियों के घर न लौटने पर परिवार ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की. संभावित जगहों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों बहनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. अचानक दोनों बच्चियों के गायब हो जाने से परिजन बेहद परेशान हैं और परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.

    इस मामले में बच्चियों के पिता सुजीत शर्मा ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि समय बीतने के साथ चिंता बढ़ती जा रही है और आशंका है कि कहीं दोनों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो.

    सूचना मिलने के बाद रातू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है. साथ ही बच्चियों की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर भी सूचना प्रसारित की जा रही है.

    परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संध्या कुमारी या अर्चना कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9304325190, 9060740953 या 9122072803 पर संपर्क करें, ताकि दोनों बच्चियों को सुरक्षित घर लौटाया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news