पेंशन कार्ड बनवाने के बहाने घर आये युवक ने वृद्ध महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानिए कौन है आरोपी 

    पेंशन कार्ड बनवाने के बहाने घर आये युवक ने वृद्ध महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानिए कौन है आरोपी 

    धनबाद(DHANBAD) सत्तर वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर किया गया है दुष्कर्म. दुष्कर्म करनेवाले को आदमी कैसे कहा जाए. न किसी की उम्र का ख्याल और नहीं मर्यादा की कोई परवाह. धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन- जानकर आपको गुस्सा भी आएगा, दुख भी होगा ,तरस भी खाएंगे और ऐसे भेड़ियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग आपकी जुबान कर उठेगी. धनबाद के पाथरडीह  के मोहलबनी बस्ती में एक 70 वर्षीय वृद्ध  के साथ दुष्कर्म करने की खबर आई है. पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी बरारी एक नंबर का रहने वाला है.  यह घटना मंगलवार की बताई गई है. वृद्ध महिला के घर पर बहू और बेटा नहीं थे. दो छोटे-छोटे बच्चे थे. घटना मंगलवार  दोपहर की है. पड़ोसियों की मानें तो महिला चिल्ला रही थी लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आया कि वह चिल्ला क्यों रही है. 

    पीड़िता को साफ़ साफ़ दिखाई भी नहीं देता 

    जैसा कि पीड़िता, जिसे आंख से साफ-साफ दिखाई नहीं पड़ता, कहती है कि एक युवक आकर उसके खाट पर बैठ गया. वह उसे धकेल कर गिराने की कोशिश भी की लेकिन वह बैठा रहा. वह कह रहा था कि पेंशन बनवाने के लिए आया है.  फिर छोटे बच्चों को भेजकर शराब और सिगरेट मंगवाई,  उसी घर में बैठकर सेवन किया और उसके बाद वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना बुधवार  को जब फैली तो सुदामडीह पुलिस के हाथ पांव फूल गए.  पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, पूछताछ की, उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.  यह घटना लोगों को झकझोर दिया है. लोग सोचने को मजबूर हो गए हैं कि आखिर आदमी के रूप  में राक्षस कब तक समाज में बने रहेंगे. कब तक मां बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता रहेगा. 

    धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news