प्रेमिका से मिलने सिमडेगा से रांची पहुंचा था युवक, होटल के कमरे में मिली लाश, होटल मालिक सहित प्रेमिका पर केस दर्ज

    रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से सिमडेगा के युवक की शव मिलने से सनसनी मच गई है. मृतक की पहचान दानिश इस्लाम के रूप में हुई है. बताया जा रहा कि दानिश रांची के जींस फैक्ट्री में काम करता था. 6 जनवरी को एक लड़की के साथ होटल में रुका था.

    प्रेमिका से मिलने सिमडेगा से रांची पहुंचा था युवक, होटल के कमरे में मिली लाश, होटल मालिक सहित प्रेमिका पर केस दर्ज

    रांची (RANCHI) : रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से सिमडेगा के युवक की शव मिलने से सनसनी मच गई है. मृतक की पहचान दानिश इस्लाम के रूप में हुई है. बताया जा रहा कि दानिश रांची के जींस फैक्ट्री में काम करता था. 6 जनवरी को एक लड़की के साथ होटल में रुका था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

    होटल में रुकी थी प्रमिका

    होटल में युवक के साथ प्रेमिका भी रुकी थी. युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि वह बाथरूम में थी, जब वह बाहर आई तो देखा कि दानिश ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, हालांकि तब तक दानिश की मौत हो चुकी थी.

    प्रेमिका, होटल मालिक व अन्य के खिलाफ केस

    इस बीच मृतक के पिता ने मामले को लेकर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की शाम उन्हें अपने बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी मिली. रात आठ बजे जब वे अपने परिजनों के साथ स्टेशन रोड स्थित होटल पहुंचे तो देखा कि कमरा नंबर 303 में उनके बेटे का शव बेड पर पड़ा था. पूछताछ करने पर पता चला कि उनका बेटा एक लड़की के साथ होटल में ठहरा हुआ था. पिता ने आवेदन में आशंका जताई है कि होटल मालिक व स्टाफ ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है. आवेदन में पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news