पिता ने अपने बच्चों की गला दबाकर की हत्या, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान


जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पिता ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी है. पिता ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था जिस कारण उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी. बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने पिता की जान बचा ली. फिलहाल आरोपी पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
बच्चों की गला दबाकर की हत्या
घटना जामताड़ा इलाके के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी गांव की बताई जा रही है, बुधवार की सुबह मनोरंजन मरांडी अपने दोनों बच्चों को नदी में स्नान करना की बात कह कर घर से ले गया था. जिसके बाद जंगल में अपने तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन पशु चराने गए ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली. जान बचाने के बाद ग्रामीणों ने देखा की घटनास्थल पर दो मासूम बच्चों का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी पिता को पुलिस के हवाले कर दिया.
आरोपी पिता को भेजा गया जेल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था उसके पास बच्चों के पेट भरने के लिए पैसे नहीं थे. जिसके कारण उसने अपने बच्चों की हत्या की. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट. आदित्य सिंह
4+