सरायकेला:कांड्रा के डुरांग में डॉक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में शोक

    सरायकेला:कांड्रा के डुरांग में डॉक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में शोक

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के डुरांग गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि मृतक के पिता गंगाधर महतो गांव में ही आरएमपी डाक्टर है.उनके 27 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि शाम करीब 6 बजे प्रकाश बाहर से घूमकर घर लौटा था. घर पहुंचते ही उसने अपनी मां से चाय पीने की इच्छा जताई.उसकी मां ने चाय और बिस्कुट दिया.मां-बेटे ने साथ बैठकर चाय पी.

      डॉक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    इसके बाद प्रकाश अपने कमरे में चला गया. इसके बाद करीब 7 से 8 बजे के बीच जब उसकी मां कमरे में गई तो देखा कि प्रकाश फंदे के सहारे लटका हुआ हैयह देख वह घबरा गई और तुरंत घर के अन्य लोगों को बुलाया.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि प्रकाश महतो देहरादून स्थित देवभूमि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही वह घर आया था. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news