डोरंडा में सड़क धंसते ही मचा हड़कंप, यात्रियों से भरी सिटी राइड बस फंसी, देखें वीडियो

    डोरंडा में सड़क धंसते ही मचा हड़कंप, यात्रियों से भरी सिटी राइड बस फंसी, देखें वीडियो

    रांची (RANCHI): रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पार्क के समीप बड़ा हादसा टल गया. आज सड़क धंसने की वजह से यात्रियों से भरी सिटी राइड बस गड्ढे में फंस गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. कृष्णा पार्क के पास सड़क पर पहले से वॉटर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था. इसके लिए सड़क की खुदाई की गई थी. लेकिन मिट्टी को ठीक से भराव और मजबूती नहीं दी गई थी. इसी दौरान भारी बस के गुजरते ही सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया. जिससे बस आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई और गड्ढे में फंस गई.

    घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिसके बाद राहत की सांस ली गई. हालांकि. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया. बाद में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बस को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई.

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि वॉटर पाइप बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरती गई. गीली मिट्टी और अधूरे भराव के कारण सड़क कमजोर हो गई थी. जिसका नतीजा यह हादसा रहा. लोगों ने संबंधित विभाग से जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

    फिलहाल प्रशासन ने सड़क के उस हिस्से क घेराबंदी कर मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news