देवघर के चुनावी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे है मेयर उम्मीदवार,पानी स्वच्छता के साथ पत्रकार हित की भी बात

    देवघर के चुनावी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे है मेयर उम्मीदवार,पानी स्वच्छता के साथ पत्रकार हित की भी बात

    देवघर(DEOGHAR):निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों द्वारा जनसम्पर्क अभियान तेज़ कर दिया गया है.बात अगर मेयर पद पर खड़े उम्मीदवारों की करें तो सभी प्रत्याशी क्षेत्र में सुबह से ही पसीना बहा कर जनता से मिल रहे है और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दे रहे है. पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छ, सुंदर देवघर शहर को बनाने जैसी मुद्दा को लेकर तो सभी उम्मीदवार चुनावी मैदान में है लेकिन इनमें एक ऐसे भी उम्मीदवार है जो महिला, पुरूष और खासकर पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कह रहे है.ये है देवघर नगर निगम के पहले और दूसरे महापौर के करीबी और पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार प्रसार करने वाले उमाशंकर सिंह।इन्होंने शहर की जनता,व्यवसाई की सुरक्षा के अलावा फुटकर विक्रेताओं को निःशुल्क अपनी दुकानें चलाने की बात की है.

    पानी स्वच्छता के साथ पपत्रकार हित की भी बात

    इसके अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया है जिन्होंने देवघर शहर को पेयजल संकट दूर,सभी की सुरक्षा,स्वच्छ वातावरण इत्यादि बनाने के मुद्दे पर जनता के पास जा रही है।वही कॉंग्रेस के महानगर अध्यक्ष और देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी जनता के सुख,दुख उनकी सुरक्षा, व्यवसाइयों की सुरक्षा,स्वच्छता, सूंदर औऱ विकसित शहर बनाने जैसे मुद्दे को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।सभी उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है.

    रिपोर्ट-रीतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news