झारखंड का बजट आज होगा पेश, 1.59 लाख करोड़ रुपये के संभावित आकार में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    झारखंड का बजट आज होगा पेश, 1.59 लाख करोड़ रुपये के संभावित आकार में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    रांची (RANCHI): झारखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जाएगा. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में इस बजट को प्रस्तुत करेंगे. यह उनका लगातार दूसरा बजट होगा. अनुमान है कि इस बार बजट का कुल आकार लगभग 1.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें योजना मद के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान होने की संभावना है. पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट 1.45 लाख 400 करोड़ रुपये था, जिसमें योजना मद के लिए 91,741.53 करोड़ रुपये और केंद्रीय योजनाओं के लिए 17,073.61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. सूत्रों का कहना है कि बजट घाटा रहने की संभावना है, लेकिन नए कर लगाने का प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा.

    इस बार सरकार मूल बजट के साथ-साथ आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश कर सकती है. पिछले साल 13 विभागों के लिए आउटकम बजट पेश किया गया था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर करीब 200 योजनाओं को शामिल किए जाने का अनुमान है. अनुमान है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पेयजल और स्वच्छता, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन और पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा उच्च शिक्षा विभागों की कई प्रमुख योजनाओं में कुल बजट का लगभग 60 प्रतिशत खर्च किया जाएगा. जेंडर बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 33 प्रतिशत तक आवंटन होने की संभावना है.

    बजट में कई अहम घोषणाओं की संभावना है. चतरा में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना, मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और पेट स्कैन सेंटर, जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन और मेमोग्राफी सुविधा, रांची में 20 एमटी क्षमता वाला मिल्क पाउडर उत्पादन केंद्र और उच्च स्तरीय लैब, बटन तालाब परिसर में 98 करोड़ रुपये की लागत से फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, और करमटोली से साइंस सिटी, हरमू से डिबडीह व सहजानंद चौक से कांके रोड तक फ्लाईओवर निर्माण जैसी परियोजनाओं की घोषणा संभव है. सरकार ने बजट पेश करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news