दुमका: शादी की नीयत से किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार

    दुमका: शादी की नीयत से किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार

    Dumka: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी की नीयत से अगवा करने वाले आरोपी भागीरथ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. इस मामले में किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    घर से बाहर जाने के दौरान रची गई साजिश

    पीड़िता की मां ने बताया कि पांच फरवरी को वह घर से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने घर में अकेली किशोरी को बहला फुसलाकर आधुनिक जीवन का लालच दिया और शादी की नीयत से उसे अपने साथ भगा ले गया.

    आसपास के लोगों से मिली अहम जानकारी

    घर लौटने पर बेटी के नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की.पूछताछ में जानकारी मिली कि किशोरी को अंतिम बार आरोपी भागीरथ दास के साथ देखा गया था.

    खोजबीन के बाद सहयोगियों का नाम आया सामने

    परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि गांव के बैजनाथ दास और राजेश दास ने किशोरी को भगाने में आरोपी की मदद की है.

    दिग्घी गांव के पास से बरामद हुई किशोरी

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को दिग्घी गांव के आसपास से किशोरी को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया.

    आरोपी भेजा गया जेल, किशोरी परिजनों को सौंपी गई

    आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोरी की मेडिकल जांच कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

    रिपोर्ट पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news